मुख्य समाचार

पतंजलि ने बीएसएनएल के सहयोग से लांच किया सिम कार्ड

हरिद्वार/एजेंसी। पतंजलि ने एफएमसीजी सेक्टर में पहचान बनाने के बाद बीएसएनएल के सहयोग से अब टेलिकॉम सेक्टर में भी जगह बना ली है। बाबा रामदेव ने रविवार को हरिद्वार में स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लांच किया। 

फिलहाल इस सिम का उपयोग केवल पतंजलि के स्टाफ ही करेंगे। बाद में इसे आम लोगों के लिए जारी किया जाएगा। सिम का प्रयोग करने वालों को पतंजलि के उत्पाद की खरीद पर 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। साथ ही हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा भी देने की योजना है। 

इस मौके पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील गर्ग ने कहा कि पतंजलि की यह अच्छी योजना है। 144 रुपये में देश में असीमित कॉल, 2 जीबी डाटा एवं 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। योजना की वैधता अवधि 28 दिन या एक महीने होगी। बाबा रामदेव ने कहा कि सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल एक स्वदेशी कंपनी है। पतंजलि और बीएसएनएल दोनों का उद्देश्य देश हित है।
 


संबंधित खबरें