मुख्य समाचार

निविया स्पोर्ट्स बिहार में लगाएगी यूनिट 

पटना/बिहार कारोबार न्यूज । खेल का सामान बनाने वाली देश की लोकप्रिय कंपनी निविया स्पोर्ट्स बिहार में अपनी यूनिट लगाने जा रही है। उद्योग विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस संबंध में कंपनी के एमडी सह सीईओ राजेश खरबंदा से सकारात्मक बात हुई है। राजेश खरबंदा ने शीघ्र ही बिहार से आॅपरेशन शुरू करने की सहमति दी है। 

निविया स्पोर्ट्स जालंधर में 1962 से कारोबार कर रही है। यह क्रिकेट, फूटबाॅल, हाॅकी, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल और टेनिस खिलाड़ियों के लिए कपड़े, फूटवियर और इक्विपमेंट तैयार करती है। कंपनी फ्री विल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन है।  

बिहार सरकार के उद्योग विभाग की टीम पंजाब के दौरे पर है। 29 जून को टीम ने जालंधर में स्पोर्ट्स सामान के निर्माताओं के साथ बिहार में निवेश के अवसर पर वार्ता की। बैठक में इस क्षेत्र के दिग्गज कारोबारी निविया स्पोर्ट्स के सीईओ राजेश खरबंदा, डेविड इंटरनेशनल के निदेशक मुकुल वर्मा, गुडविन के निदेशक अजय महाजन एवं ब्राइटवे एक्सपोर्ट इंटरनेशनल के एमडी जीतेन महाजन के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे। 

इससे पहले टीम लुधियाना में गारमेंट एवं टेक्सटाइल कारोबारियों से वार्ता कर चुकी है। लुधियाना की 25 कंपनियों ने बिहार में निवेश की सहमति दी है।  


संबंधित खबरें