पटना/10.10.18। स्पाइसजेट ने पटना से गुवाहाटी के लिए सीधी विमान सेवा 10 अक्टूबर से शुरू की है। इससे शक्तिपीठ कामाख्या के दर्शन के साथ नाॅर्थ इस्ट जाने में सुविधा होगी। इसका लाभ नाॅर्थ इस्ट वासी भी उठा सकेंगे। बिहार के पर्यटन व धार्मिक स्थलों को देखना अब सहज होगा।
गुवाहाटी-पटना-गुवाहाटी के लिए फ्लाइट एसजी 461-462 है। प्रतिदिन गुवाहाटी से फ्लाइट सुबह 9.25 में पटना आयेगी और 9.55 में गुवाहाटी रवाना होगी। सफर करीब 1 घंटा 10 मिनट का है । पहले गुवाहाटी के लिए सीधी विमान सेवा नहीं होने के कारण वाया कोलकाता जाना पड़ता था।
पटना एयरपोर्ट के निदेशक राजेंद्र सिंह लहौरिया ने बताया कि एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने गंगा और ब्रह्मपुत्र को जोड़ने का काम किया है। अब शक्ति के उपासक, कारोबारी, पर्यटक व छात्रों को आवागमन में सुविधा होगी।