मुख्य समाचार

दरभंगा से शुरू होगी स्पाइस जेट की विमान सेवा, बुकिंग एक मई से

दरभंगा/06.03.19 । दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए एक अगस्त से स्पाइस जेट की सेवा शुरू होगी। एक मई से टिकट की बुकिंग भी  शुरू हो जायेगी । प्रतिदिन पहली 40 सीट के लिए यात्रियों को मात्र तीन हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

स्पाइस जेट के अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उड़ान योजना के तहत पहले चरण में तीन महानगरों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। इसके बाद अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा। स्पाइस जेट का उद्देश्य हवाई सेवा के जरिये देश के छोटे शहरों को बड़े शहरों से जोड़ना है।

उन्होंने कहा दरभंगा का रनवे पटना से बड़ा है। इस कारण भविष्य में यहां से ड्रीम लाइनर विमानों के परिचालन की भी संभावना है। विमान सेवा शुरू होने से मिथिलांचल का तीव्र विकास होगा। नेपाल के तराई क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर पटना एयरपोर्ट में कंपनी के मैनेजर सैयद जेड हसन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा व दरभंगा चैंबर ऑफ काॅमर्स के सदस्य भी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें