नई दिल्ली/एजेंसी/15.03.19 । यामाहा मोटर्स ने 155 सीसी मोटरसाइकिल एमटी 15 लांच की। दिल्ली में इसकी कीमत 1.36 लाख रुपये है। यामाहा ने चार स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन और एबीएस की सुविधा दी है।
यामाहा मोटर इंडिया समूह के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने बताया कि भारत में मोटरसाइकिल चलाने को लेकर नए रुझान सामने आए हैं। इनमें स्पीड और कंट्रोल दोनों शामिल हैं। ऐसे में एमटी 15 का उपयोगी है। कंपनी 2015 से भारत में एमटी 9 की बिक्री कर रही है।
यामाहा मोटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रविंदर सिंह ने कहा हम इस साल एमटी श्रृंखला की 60,000 मोटरसाइकिल बेचने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। कंपनी बाजार मांग के आधार पर एमटी 3 मॉडल लाने पर भी विचार करेगी।