मुख्य समाचार

सात बीज कंपनियों के बिहार में कारोबार पर लगी रोक 

पटना/17.07.19। कृषि विभाग ने सात बीज उत्पादक कंपनियों के बिहार में बीज बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इन बीज कंपनियों ने एक ही माॅल्यूकुलर डाटा का उपयोग कर अलग-अलग नाम से धान, बाजरा एवं मक्का के बीज को बाजार में जारी कर दिया। किसान इन बीज को भरोसे के साथ खरीद कर रहे थे।  

कृषि निदेशक आदेश तितिरमारे ने सभी बीज कंपनियों से 30 जून, 2019 तक स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन इन बीज कंपनियों ने माॅल्यूकुलर डाटा में गड़बड़ी का निराकरण नहीं किया। 

इन कंपनियों पर हुई कार्रवाई : आदित्य बिरला सीड्स प्राइवेट लिमिटेड (ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड) यूनिट ऑफ  इंडोगल्फ फर्टिलाइजर्स पटना, महिंद्रा एग्री साॅल्यूशन लिमिटेड पटना, ऐश्वर्या सीड्स प्राइवेट लिमिटेड पटना, सवाना सीड्स प्राइवेट लिमिटेड पटना, इनविक्टा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड नालंदा, पान सीड्स पटना एवं एनआरएल सीड्स मधेपुरा। 

कृषि निदेशक ने बताया कि इन बीज कंपनियों ने कृषि विभाग के दिशा-निर्देश का पालन नहीं किया है। त्रुटिपूर्ण बीज की बिक्री कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के कारण बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। 
 


संबंधित खबरें