नई दिल्ली । सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने जिक्सर एसएफ का मोटोजीपी संस्करण लांच किया है। दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.1 लाख रुपये है। 155 सीसी क्षमता की बाइक में चार स्ट्रोक हैं।
कंपनी के उपाध्यक्ष देवाशीष हांडा ने बताया कि अच्छे डिजाइन, उच्च प्रदर्शन और कम ईंधन खपत की इंजन की मोटरसाइकिल को लोगों की पसंद के अनुरूप बनाया गया है। बाइक का रंग नीला एवं सफेद मिश्रण में है। यह माॅडल यामाहा के एफजेड वी 3, टीवीएस अपाचे बारटीआर 16 आरवी एवं होंडा के सीबी 160 आर के समतुल्य है। कंपनी अगस्त में 249 सीसी इंजन क्षमता की जिक्सर एसएफ 250 मोटो जीपी मॉडल लांच करेगी।