नागपुर। मदर डेयरी गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां संतरा बर्फी पेश करेगी। कंपनी स्थानीय गोपालकों से दूध और किसानों से संतरे का गुदा संग्रह करके यह बर्फी तैयार करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आह्वान पर कंपनी इस मिठाई को बाजार में पेश करने जा रही है।
संतरा खोया बर्फी 400 ग्राम के पैक में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 220 रुपये रखी गयी है। इस मिठाई में 25 प्रतिशत संतरे का रस और बाकी दूध का उपयोग किया जाता है। इससे स्थानीय गोपालकों और संतरा किसानों को लाभ होगा। गडकरी नागपुर से सांसद हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी गणेश चतुर्थी के अवसर पर इस बर्फी की पेशकश करेगी।