पटना/28.09.19 । राजधानी में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। शहर झील में तब्दील हो गया है। पाटलिपुत्र काॅलोनी, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, हनुमाननगर, एसके पुरी, शिवपुरी, राजीव नगर, इंद्रपुरी, जककनपुर, पोस्टल पार्क समेत कई इलाकों के घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दो से तीन फीट तक पानी जमा है। कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
अस्पतालों की भी ऐसी ही स्थिति है। मरीज परेशान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक बारिश की स्थिति ऐसी ही रहेगी।
इधर, पटना जिला प्रशासन ने शहर को जल जमाव से निजात दिलाने के लिए सभी संप हाउसों को लगातार चलाने का निर्देश दिया है। डीएम कुमार रवि ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए सूखा राशन, बच्चों के लिए दूध, पीने का पानी, मोमबत्ती एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है।
लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने छह टीम बनायी है। संबंधित टीम को फोन कर सहायता ले सकते हैं।
राजेंद्र नगर क्षेत्र : एडीएम राजीव श्रीवास्तव, मोबाइल नंबर (9473191199, 9006192686), वरीय उप समाहर्ता अनिल (8002717100,7979964603), एसडीआरएफ, एसआई वाई.एल. शर्मा (9110099313)
पटना सिटी : एसडीओ राजीव रौशन (9006383551), एनडीआरएफ इंस्पेक्टर अवधेश कुमार (7903331869)
कंकड़बाग : एडीएम कपिलेश्वर मंडल (6203674823), एसडीआरएफ हेड कांस्टेबल चौरसिया जी (8541908006)
पत्रकारनगर/हनुमान नगर : एडीएम उपेंद्र (7992297183), वरीय उपसमाहर्ता सुबीर कुमार (7294879100), एनडीआरएफ इंस्पेक्टर रवि कुमार (9973910810)
कदमकुआं : एडीएम जैंनेंद्र कुमार (8210286544, 9431295882), वरीय उपसमाहर्ता कुमारिल (7909066981), एसडीआरएफ कांस्टेबल विवेका पासवान (9801598289)
एसके पुरी : मनन राय निदेशक डीआरडीए (8340582547)
जिला नियंत्रण कक्ष : 0612-2219810
राज्य आपातकालीन केंद्र : 0612- 2294204, 2294205