मुख्य समाचार

पटना एवं कटिहार में राहत के लिए 24 अधिकारी प्रतिनियुक्त

पटना/30.9.19। राज्य सरकार ने भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए भारतीय एवं बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 24 अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया हैै। इनमें दो आईएएस एवं 22 बीएएस के अधिकारी  हैं। 23 अधिकारी पटना के लिए एवं एक कटिहार के लिए हैं।

पंचायती राज विभाग में निदेशक चंद्रशेखर सिंह (आईएएस) को नगर विकास एवं आवास विभाग में  एवं सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव राम शंकर (बीएएस) को कटिहार समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।

पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त अधिकारी : आईएएस केशव रंजन प्रसाद, शशांक शेखर सिन्हा (बीएएस), आशुतोष कुमार वर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार झा, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार अग्रवाल, सुधीर कुमार, अनुज कुमार, अरशद फिरोज, मो तारिक, सुशांत कुमार।

पटना नगर निगम में प्रतिनियुक्त अधिकारी : नजर हुसैन (बीएएस), हीरा मुनि प्रभाकर, मनोज कुमार, चित्रगुप्त कुमार, अनिल कुमार, अजीत कुमार, राजेश कुमार, अशोक कुमार 2, अखिलेश कुमार, रेयाज अहमद।      
 


संबंधित खबरें