पटना/01.10.19। डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने जल जमाव वाले इलाकों से अगले 48 घंटे में कम से कम 2 फीट पानी हर हाल में निकालने का निर्देश दिया है। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। संबंधित विभागों के साथ पटना में कार्यरत सभी संप हाउस की उन्होंने विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि कोल इंडिया, एनटीपीसी और कल्याणपुर सीमेंट से मंगाए गये उच्च क्षमता के पंपों के जरिए कंकड़बाग और राजेंद्र नगर जैसे सर्वाधिक प्रभावित इलाकों से पानी को निकाला जायेगा। अन्य मुहल्लों में जमे पानी को 50 नये पंपों के जरिए युद्ध स्तर पर निकालने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में मंत्री नंद किशोर यादव, सुरेश शर्मा, श्याम रजक, विद्यायक अरुण सिन्हा, नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, आशा सिन्हा एवं विधान पार्षद रणवीर नंदन, प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद एवं नगर आयुक्त अमित कुमार पांडेय मौजूद थे।