मुख्य समाचार

अमेजाॅन एवं फ्लिपकार्ट की व्यापार नीति के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन 

पटना/नई दिल्ली। ई-काॅमर्स कंपनी अमेजाॅन और फ्लिपकार्ट के कारोबार मॉडल एवं सरकार की एफडीआई नीति का कैट ने कड़ा विरोध किया है। विरोध में कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली के जंतर मंतर में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कैट बिहार इकाई, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। 

कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि ई-काॅमर्स संबंधित किसी भी समझौते को तुरंत रद्द किया जाये। देश के व्यापारी इस समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे। अमेजाॅन और फ्लिपकार्ट कई देशों में अपने बिजनेस मॉडल के लिए बदनाम हैं। महासचिव ने कहा कि यदि मंत्रालय वास्तव में इस विषय पर गंभीर है तो उसे एक स्वतंत्र ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करना चाहिए। इसमें कैट सरकार के साथ पूरा सहयोग करते हुए देश के सात करोड़ व्यापारियों को इस पोर्टल से जोड़ेगा। 

कैट बिहार चैप्टर के चेयरमैन कमल नोपानी, अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा एवं महासचिव डाॅ रमेश गांधी ने कहा कि दोनों कंपनियां अपने पोर्टल पर लागत से भी कम मूल्य पर सामान बेच रही हैं। भारी छूट देकर सरकार को जीएसटी और प्रति वर्ष अपने व्यापार में नुकसान दिखा कर सरकार को आयकर की बड़ी राशि  से भी वंचित कर रही हैं। कैट ने वित्त मंत्री से मांग की है कि दोनों कंपनियों के व्यापारिक खातों की जांच की जाये।
 


संबंधित खबरें