मुख्य समाचार

पूर्व मध्य रेल के 50 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपये में

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के अधीन पचास स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट दर में अस्थायी वृद्धि की गई है। अब इसके लिए 10 की जगह 50 रुपये देने होंगे। अन्य स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट दस रुपये में ही मिलेगी। नई दर 19 मार्च से प्रभावी है। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने के लिए रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में वृद्धि से स्टेशन पर भीड़ कम होगी। पूर्व मध्य रेलवे के अधीन दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, दीन दयाल उपाध्याय एवं धनबाद डिवीजन हैं। 

इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट पचास रुपये में मिलेगी।    

दानापुर डिवीजन (13 स्टेशन) : पटना, राजेंद्रनगर, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, जहानाबाद, बिहारशरीफ एवं राजगीर।

सोनपुर डिवीजन (8 स्टेशन) : सोनपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, बेगूसराय, मानसी एवं नौगछिया।

समस्तीपुर डिवीजन (12 स्टेशन) : समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, रक्सौल, लहेरियासराय, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, जयनगर, नरकटियागंज एवं सगौली। 

दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन (6 स्टेशन) : गया, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड एवं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन। 

धनबाद डिवीजन के अधीन झारखंड के 11 स्टेशन शामिल हैं। बिहार के जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर एवं कहलगांव स्टेशन मालदा डिवीजन के अंतर्गत हैं।   
 


संबंधित खबरें