मुख्य समाचार

बाहर फंसे बिहारी श्रमिकों के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी

पटना। लाॅकडाउन में बिहार के बाहर फंसे बिहारी श्रमिकों की मदद के लिए राज्य सरकार ने कोरोना हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इसके लिए नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के हेल्प लाइन नंबर 011-23014326, 23792009, 23013884 पर संपर्क करना होगा। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में काम करते हैं और लाॅकडाउन के कारण वहां फंसे हुए हैं या रास्ते में हैं। उनके लिए बिहार भवन में तैनात स्थानिक आयुक्त के माध्यम से मदद दी जायेगी। स्थानिक आयुक्त संबंधित राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से संपर्क कर भोजन एवं रहने की आवश्यक व्यवस्था करेंगे। स्थानिक आयुक्त विपिन कुमार के ईमेल- vipins1232002@yahoo.com पर भी मैसेज कर सकते हैं। 

ऐसी ही व्यवस्था राज्य सरकार ने बिहार में भी की है। बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम नंबर 0612-2294204, 2294205 है। पटना एवं बिहार के अन्य शहरों में फंसे दैनिक श्रमिक, रिक्शा चालक एवं अन्य राज्यों के लोगों के लिए आपदा राहत केंद्र खोले जा रहे हैं। इन केंद्रों पर उनके रहने एवं भोजन की व्यवस्था होगी। केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा जा रहा है। केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। 


संबंधित खबरें