मुख्य समाचार

गरुड़ एप्प के जरिये बाहर से आये लोगों की हो रही निगरानी 

पटना। लाॅकडाउन में बाहर से अब तक बिहार में 1,80,652 लोग आये हैं। स्क्रीनिंग के साथ गरुड़ एप्प से उन पर सघन निगरानी रखी जा रही है। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आपदा सीमा राहत केंद्र बनाये गये हैं। गांव के स्कूलों में भी रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है। एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने उक्त जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाहर से आये लोगों की स्क्रीनिंग, भोजन एवं रहने की व्यवस्था के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर पुनः जोर दिया। उन्होंने कहा कि पटना जैसे शहरों में यदि जरूरत पड़ी, तो राहत केंद्रों की संख्या बढ़ायी जा सकती है।  

सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के टेलिफोन, स्थानिक आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर के जरिये लाॅकडाउन में फंसे लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। 

बैठक में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत संबंधित विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव मौजूद थे।       
 


संबंधित खबरें