नई दिल्ली/पटना । लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बिहार सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। दिल्ली में बिहार के लोगों के लिए दस राहत वितरण केंद्रों पर प्रतिदिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।
दिल्ली के बदरपुर, सोनिया विहार, पालम कॉलोनी, आया नगर, किरारी, गोविंदपुरी, शकरपुर और बुरारी क्षेत्रों में भोजन का प्रबंध किया गया है। दिन के भोजन का समय 12 से 2 बजे तक और रात्रि भोजन का समय शाम 7 बजे से 9 बजे तक है। प्रतिदिन 21 से 23 हजार लोग इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। राहत वितरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी एवं स्वच्छता का पालन किया जा रहा है।
किसी तरह की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23792009, 23014326, 23013884 एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 0612-2294204, 2294205 पर कॉल कर सकते हैं।