मुख्य समाचार

सीएम की अपील, सोशल डिस्टेंसिंग का करें ठीक से पालन 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या बढ़ी है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का मामला है। सरकार की इस पर नजर है और जरूरी कदम उठा रही हैं। सीएम ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। 

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रांति एवं अफवाह फैलाने वाले लोगों से सावधान रहें। यदि आपलोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से करेंगे, तो हम सब इस महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। 
 


संबंधित खबरें