मुख्य समाचार

लाॅकडाउन में फंसे लोगों कोे मिली घर लौटने की अनुमति 

नई दिल्ली/पटना। लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों को अपने राज्य लौटने की अनुमति केंद्र सरकार से मिल गई है। कई स्थानों पर मजदूर, छात्र, तीर्थयात्री, पर्यटक एवं अन्य लोग फंसे हुए हैं। 

सीएम ने निर्णय का किया स्वागत : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र का यह निर्णय उपयुक्त एवं स्वागतयोग्य है। यह हमलोगों का आग्रह था और इस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन सबको करना चाहिए। 

गृहमंत्रालय की गाइडलाइन : गृहमंत्रालय के राज्यों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अनुमति से पहले संबंधित राज्य एक-दूसरे से परामर्श करेंगे। दोनों राज्यों में सहमति के बाद ही फंसे लोगों को अपने राज्य लौटने की अनुमति मिलेगी। अपने राज्य पहुंचने पर सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी। उन्हें होम क्वारंटाइन में रखा जायेगा। समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि ऐसे लोगों को आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे उनकी स्वास्थ्य की निगरानी और जरूरत पड़ने पर उनका पता भी लगाया जा सकेगा।
 


संबंधित खबरें