मुख्य समाचार

17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, रेड जोन में बिहार के पांच जिले 

नई दिल्ली/पटना। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। देश में लाॅकडाउन 25 मार्च से जारी है। पहले चरण में 21 एवं दूसरे चरण में 19 दिनों के लाॅकडाउन की घोषणा की गई थी। 

गृहमंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश को लॉकडाउन से काफी राहत मिली है। अब इसे 4 मई से दो सप्ताह के लिए यानी 17 मई तक बढाया जाता है। रेड (हाॅटस्पाॅट), ग्रीन और ऑरेंज जोन के लिए अलग-अलग गाइडलाइंस जारी की गई है। ग्रीन और ऑरेंज जोन में शर्तों के साथ कुछ छूट दी गई है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सूची में बिहार से पांच जिले रेड जोन, 20 ऑरेंज एवं 13 जिले ग्रीन जोन में हैं। 

रेड जोन में शामिल जिले - पटना, मुंगेर, रोहतास, बक्सर एवं गया।

ऑरेंज जोन - नालंदा, कैमूर, सीवान, गोपालगंज, आरा, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, मोतिहारी, भागलपुर, अरवल, सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा, पूर्णिया।

ग्रीन जोन - शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, बेतिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल।   
 


संबंधित खबरें