मुख्य समाचार

22 जिलों में वज्रपात से 96 लोगों की मौत 

पटना। बिहार में गुरुवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) से 96 लोगों की मौत हो गई । मृतक 22 जिलों से हैं। गोपालगंज में सर्वाधिक 13 लोगों की मौत हुई है। पूर्णिया में नौ, नवादा में आठ, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में पांच, सीवान में छह, दरभंगा में पांच, भागलपुर में आठ, बांका में पांच, खगड़िया में तीन, मधुबनी में आठ, पश्चिम चंपारण (बेतिया) में दो, समस्तीपुर में एक, शिवहर में एक, किशनगंज में दो, सारण में एक, जहानाबाद में दो, जमुई में चार, सुपौल में दो, औरंगाबाद में आठ, बक्सर में एक, मधेपुरा में एक और सहरसा में एक लोगों की मौत की सूचना है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में पूरी सावधनी बरतें। इस मौसम में घर में ही रहें। साथ ही वज्रपात वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग के जारी सुझावों का पालन करें। 


संबंधित खबरें