मुख्य समाचार

25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू

पटना। पटना शहरी क्षेत्र के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन की निःशुल्क जांच शनिवार से शुरू हो गई। इन केंद्रों पर कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोग जाकर जांच करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त शहरी क्षेत्र में पांच मोबाइल टीम भी कार्यरत रहेगी। टीम कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत संकटग्रस्त समूह, वृद्ध और लाचार लोगों की जांच करेगी। 

चिकित्सा परामर्श के लिए जिला चिकित्सा नियंत्रण कक्ष 0612-2249964 या राज्य नियंत्रण कक्ष 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 6 सी गर्दनीबाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयप्रभा अस्पताल कंकड़बाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मारूफगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंकड़बाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौशल नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सचिवालय परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्वी लोहानीपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शास्त्रीनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूकनपुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदलपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीघा मुसहरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टल पार्क, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी पहाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर बेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीदारगंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदपुर बगीचा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलजारबाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झखरी महादेव। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आलमगंज, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल आयकर गोलंबर, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल राजवंशी नगर, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पटना सिटी, होटल पाटलिपुत्र अशोक वीरचंद पटेल पथ, गर्दनीबाग अस्पताल गर्दनीबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमी लोहानीपुर


संबंधित खबरें