मुख्य समाचार

बिहार को मिलेगी ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन : केंद्रीय मंत्री  

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बिहार को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन उपलब्ध करायी जायेगी। इससे सुदूर ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर एक अत्याधुनिक मशीन है। इससे ऑक्सीजन, हार्ट बीट एवं अन्य चिकित्सीय जांच में आसानी होगी। सिंगापुर का टेमासेक फाउंडेशन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को बीस हजार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध करा रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने मशीन की पहली खेप 4,475 प्राप्त की। अगस्त तक बाकी बचे मशीन की आपूर्ति हो जायेगी। फाउंडेशन की पहल पर उन्होंने बधाई दी। साथ ही महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन के लिए टाटा ट्रस्ट एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान, विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण, रेड क्रॉस सोसायटी के महासचिव आरके जैन उपस्थित थे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर बिहार, झारखंड एवं अन्य राज्यों में जहां अधिक इस मशीन की जरूरत है। इसे भेजने का निर्देश दिया गया है। केंद्र सरकार बिहार को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है। संसाधनों की किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जायेगी। एम्स दिल्ली ने बिहार के डॉक्टरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण देने का काम शुरू कर दिया है। 


संबंधित खबरें