मुख्य समाचार

हर परिवार को मिलेगी छह हजार रुपये की सहायता

पटना। प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को छह हजार रुपये की सहायता देने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में राशि की कमी नहीं होने दी जायेगी। राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में नावों की पर्याप्त एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था कराने का भी निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये बाढ़ एवं कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बाढ़ पीड़ितों को राहत कैंप में रखने, निःशुल्क मास्क देने एवं एसओपी के अनुसार सभी व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।        

कोरोना संक्रमण की समीक्षा में सीएम ने कहा कि जो लोग अपनी जांच कराना चाहते हैं। उनकी डिमांड बेस्ड टेस्टिंग की व्यवस्था करें। साथ ही टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने एवं अधिकतम 24 घंटे में रिजल्ट देने पर भी उन्होंने जोर दिया। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के बेड के पास ऑक्सीजन सिलिंडर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ गुणवतापूर्ण चिकित्सा की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। 

इस अवसर पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत एवं चंचल कुमार, सचिव अनुपम कुमार, उदय सिंह कुमावत, संजीव कुमार हंस एवं ओएसडी गोपाल सिंह उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें