मुख्य समाचार

राखी बांध कर वृक्षों की रक्षा का लें संकल्प : डिप्टी सीएम

पटना। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बिहारवासियों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दिन पेड़ों को राखी बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इस साल कोविड-19 संक्रमण की वजह से बड़े पैमाने पर समारोह का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने घरों के नजदीक पेड़ों को रक्षासूत्र बांध कर पर्यावरण के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित करें। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि मिशन 2.51 करोड़ पौधारोपण के तहत पहले बिहार पृथ्वी दिवस (9 अगस्त) पर एक दिन में ढाई करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य था। करोना संक्रमण को देखते हुए एक माह पहले ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए पौधारोपण का काम शुरू कर दिया गया है। 

जीविका की बहनों ने 70 लाख पौधों में करीब 35 प्रतिशत फलदार पौधे लगाये हैं। पहली बार कृषि वानिकी के अंतर्गत किसानों से प्रति पौधा दस रुपये का शुल्क लेकर उन्हें 12 लाख से अधिक पौधे दिये गये हैं। वन विभाग की ओर से स्टाॅल लगा कर पौधों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। निजी स्तर पर पौधारोपण करने वाले वहां से भी पौधे खरीद सकते हैं। 

बिहार पृथ्वी दिवस पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी केंद्र, सेंट्रल पारा मिलिट्री फोर्स, लोक उपक्रम, सरकारी संस्थान, गौशाला, मठ, कब्रिस्तान, वन विभाग एवं किसानों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की है। 
 


संबंधित खबरें