मुख्य समाचार

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का शीघ्र होगा गठन : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारी समुदाय को आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन होगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को भी व्यापारी पेंशन स्कीम में शामिल करें। साथ ही सरकारी विभाग में सामान की सप्लाई के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) में शामिल हों। केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर व्यापारी समुदाय को संबोधित कर रहे थे। 

केंद्रीय मंत्री ने व्यापारी समुदाय को पूरी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी राहत के लिए कई घोषणा की है। इनमें हाल में घोषित आत्मनिर्भर योजना शामिल है। रेलवे ने पार्सल, ट्रेन, किसान ट्रेन, मालगाड़ियों की तेज आवाजाही, गुड्स शेड का उन्नयन एवं रेल कार्यालयों में बिजनेस डेवलपमेंट सेल खोलने सहित कई कदम उठाये हैं। इससे सामान की किफायती आवाजाही में सहायता मिलेगी।

व्यापारियों से टीम के गठन की अपील की। यह देश के विभिन्न कारोबार से सुझाव एकत्रित करेगी। उन्होंने कहा कि एक फाॅर्मूला हर जगह लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए विशिष्ट अनुशंसाएं की जानी चाहिए। सरकार ऐसी सभी अनुशंसाओं पर सहानुभूतिपूर्ण एवं विवेक सम्मत तरीके से गौर करेगी।

आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में पूरी तरह योगदान देने के लिए व्यापार जगत की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उन्हें ग्राहक जागरूकता अभियान शुरू करना चाहिए। इससे लोग मेक इन इंडिया वस्तुओं को खरीदेंगे। भ्रष्ट व्यापारियों को पर्दाफाश करने में व्हिसिल ब्लोअर के रूप में कार्य करने को कहा, जो घटिया गुणवत्ता वाली वस्तुओं के आयात करने पर आमादा हैं।

व्यापारी समुदाय आत्मनिर्भर भारत अभियान से काफी लाभान्वित होंगे। भारत में बनी अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुएं बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में बिकेंगी। कीमत कम होने से हमारे उत्पाद कीे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ेगी। इससे अधिक रोजगार अवसरों का सृजन होगा। लोगों में समृद्धि आयेगी और उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही कई आयातित उत्पाद अगरबत्ती, खेल के सामान, टीवी, टेलीफोन एवं टायर पर प्रतिबंध लगा दिया है। लॉकडाउन अवधि में देश के प्रत्येक हिस्से में अनिवार्य वस्तुओं को उपलब्ध कराने में व्यापारियों की भूमिका की सराहना की। 


संबंधित खबरें