मुख्य समाचार

गंगा वाटर लिफ्ट स्कीम कार्य का सीएम ने लिया जायजा 

पटना। गया, बोधगया, राजगीर एवं नवादा में गंगा का जल पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। पटना जिला के मोकामा प्रखंड के हाथीदह से पाइपलाइन के जरिये गंगा जल की सप्लाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाथीदह पहुंचकर गंगा वाटर लिफ्ट स्कीम के पहले फेज का स्थल निरीक्षण किया। गंगा किनारे बन रहे पंप हाउस की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने पाइपलाइन रूट एवं जलाशय स्थल का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने गंगा पर राजेंद्र सेतु के समानांतर बन रहे सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। पुल निर्माण कार्य को 2022 में पूरा किया जाना है। जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस ने गंगा वाटर लिफ्ट प्रोजेक्ट फेज 1 की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

निरीक्षण के दौरान मंत्री संजय झा एवं नीरज कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, आईजी संजय सिंह, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेन्द्र शर्मा, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह समेत कई अधिकारी एवं इंजीनियर मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें