मुख्य समाचार

नौ सितंबर से खुल जाएगा गांधी मैदान, पार्क अभी रहेंगे बंद

पटना। गांधी मैदान नौ सितंबर (बुधवार) से खुल जाएगा। हालांकि सिनेमाघर, स्विमिंग पुल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर एवं इस तरह के सभी स्थल अभी बंद रहेंगे। ओपन थिएटर का संचालन 21 सितंबर से शुरू होगा। 

गृह विभाग के जारी आदेश के तहत पटना जिला प्रशासन ने कोविड कंटेनमेंट जोन के बाहर कुछ गतिविधियों को छोड़कर बाकी को अनुमति दे दी है। यह आदेश 30 सितंबर तक प्रभावी होगा। अब दुकानों के खोलने एवं बंद करने के समय पर लॉकडाउन संबंधी आदेश नहीं होगा। सभी कार्य दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत किए जाएंगे। 

स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान सभी छात्रों के लिए 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए 21 सितंबर से संस्थान आने की अनुमति मिलेगी। सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम में अधिकतम 100 व्यक्ति निर्धारित मापदंड के साथ 21 सितंबर से शामिल होंगे। 
 


संबंधित खबरें