मुख्य समाचार

13 जिलों में कम बारिश, धान पर प्रतिकूल असर की आशंका 

पटना। राज्य में इस वर्ष माॅनसून की स्थिति अच्छी रहने के बावजूद 13 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। इस कारण इन जिलों में धान की फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। नालंदा, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, गया, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया एवं सहरसा में 14 सितंबर तक औसत से कम बारिश हुई है। अगर कुछ दिनों में इन जिलों में बारिश नहीं हुई, तो धान की फसल का नुकसान हो सकता है। 

कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि जिन जिलों में बारिश की स्थिति ठीक नहीं है। उन जिलों के कृषि अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को धान की सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आवश्यक सुझाव दें। ऊर्जा विभाग से इन क्षेत्रों में धान की फसल के पटवन के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के लिए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। किसानों को पूरी सहायता दी जायेगी। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो डीजल अनुदान से लेकर हरसंभव सहयोग किसानों को मिलेगा। 
 


संबंधित खबरें