मुख्य समाचार

डगमारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से मिलेंगी कई सुविधाएं 

पटना। सुपौल जिला के अंतर्गत 130 मेगावाट के प्रस्तावित डगमारा हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के बनने से बिजली निर्माण के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। पर्यावरण के दृष्टिकोण से हाइड्रो पावर और सोलर एनर्जी उपयोगी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें तटबंध के समीप रहने वाले लोगों की सुविधा के साथ मुख्य बांध की मजबूती और सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहना होगा। कोसी नदी में गाद की समस्या पर भी ध्यान देना होगा। 

मुख्यमंत्री ऊर्जा विभाग के डगमारा मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से संबंधित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने बताया कि यह प्रोजेक्ट सुपौल जिला के अंतर्गत कोसी बराज से नीचे और कोसी महासेतु से थोड़ा ऊपर बनेगा। विशेषज्ञों ने अध्ययन कर इसकी डिजाइन तैयार कर ली है। यह मल्टीपर्पस हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट होगा। 

बैठक में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं चंचल कुमार, सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार सहित ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें