मुख्य समाचार

2022 तक पूरा होगा पटना-गया-डोभी एनएच का निर्माण

नई दिल्ली/पटना। राष्ट्रीय राजमार्ग-83 के पटना-गया-डोभी खंड का निर्माण कार्य 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस मार्ग की लंबाई 127 किलोमीटर है। राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवाल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने संसद में उक्त जानकारी दी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 5519.907 करोड़ रुपए की संशोधित लागत से नवंबर 2020 में काम फिर से शुरू किया गया है। इससे पहले 2264.94 करोड़ रुपए की लागत से 2015 में काम शुरू हुआ था, लेकिन भूमि अधिग्रहण नहीं होने और ठेकेदार के गैर-निष्पादन के कारण काम पूरा नहीं हो सका। 

गडकरी ने बताया कि पटना-गया-डोभी खंड के निर्माण के लिए बिहार सरकार को 707.110 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करानी है। भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अभी तक पैकेज-1 में 1.5 प्रतिशत, पैकेज-2 में 2.64 प्रतिशत और पैकेज-3 में 1.73 प्रतिशत काम हो पाया है। 

भूमि की उपलब्धता के बाद नवंबर-दिसंबर 2022 तक इस खंड के तीनों पैकेज का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण के लिए भारत सरकार, एनएचएआई और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) को राशि उपलब्ध करानी है। 
 


संबंधित खबरें