मुख्य समाचार

उड़ान योजना : रक्सौल से परिचालन के लिए किसी कंपनी ने नहीं दी निविदा 

नई दिल्ली/पटना। उड़ान योजना के तहत रक्सौल एयरपोर्ट से किसी भी विमानन कंपनी ने निविदा (टेंडर) नहीं दी है। एयरपोर्ट 213 एकड़ एरिया में है। नागर विमानन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवाल पर यह जानकारी दी। 

विमानन मंत्री ने कहा कि रक्सौल क्षेत्रीय संपर्कता योजना उड़ान के अंतर्गत सूचीबद्ध है, लेकिन अब तक निविदा नहीं मिलने की वजह से 2024 तक विकसित किए जाने वाले 100 हवाई अड्डों की सूची में रक्सौल शामिल नहीं है। इस सूची में दरभंगा है। यहां से एयरलाइन ऑपरेटर ने 8 नवंबर, 2020 से मुंबई, बेंगलुरू एवं दिल्ली के लिए उड़ान शुरू कर दी हैं। 

एक अन्य सवाल के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने स्वीकार किया कि नेपाल से बिहार के सीमावर्ती जिलों में डीजल एवं पेट्रोल की तस्करी की सूचना बिहार सरकार ने दी है। उन्होंने बताया कि बिहार के छह जिलों किशनगंज, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी एवं अररिया से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तस्करी के 245 लीटर पेट्रोल एवं 9834 लीटर डीजल जब्त किए हैं। कार्रवाई के तहत एसएसबी ने 126 छापेमारी एवं 84 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 


संबंधित खबरें