मुख्य समाचार

‘ मन की बात ’ में शाही लीची के लंदन भेजे जाने की चर्चा 

पटना/नई दिल्ली। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की शाही लीची के लंदन भेजे जाने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में शाही लीची को जीआई टैग मिला था, ताकि इसकी पहचान मजबूत हो और किसानों को अधिक फायदा मिले। पहली बार बिहार की शाही लीची लंदन भेजी गई है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा देश ऐसे ही पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण अपने स्वाद एवं उत्पादों से भरा पड़ा है। किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि व्यवस्था ने इस महामारी से अपने को काफी हद तक सुरक्षित रखा है। इस महामारी में किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया और देश ने फसल की रिकॉर्ड खरीदारी भी की। रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन से हमारा देश हर देशवासी को संबल प्रदान कर रहा है ।

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी बिहार के किसान अपने विशिष्ठ खाद्यान्न, फल और सब्जी उत्पादों को देश और दुनिया के लोगों को उपलब्ध कराते रहेंगे ।
 


संबंधित खबरें