मुख्य समाचार

27050.17 करोड़ का अनुपूरक बजट विधान मंडल में पेश 

पटना। बिहार विधान मंडल में मानसून सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2021-22 के आय-व्यय से संबंधित अनुपूरक बजट (सप्लीमेंट्री बजट) रखा गया। प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी में 27,050.1783 करोड़ राशि खर्च का प्रस्ताव है। डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सदन को बताया कि वार्षिक स्कीम मद में 14,161.9082 करोड़ रुपए, स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 12,885.0586 करोड़ एवं केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में 3.2115 करोड़ रुपए खर्च का प्रस्ताव है। 

संविधान के अनुच्छेद 205 में अनुपूरक बजट का प्रावधान है। पहली अनुपूरक व्यय विवरणी पर 29 जुलाई को चर्चा होगी। इसी दिन विनियोग विधेयक भी पेश किया जाएगा। इस बार मानसून सत्र मात्र पांच दिनों का ही होगा।  

वार्षिक स्कीम : वार्षिक स्कीम में केंद्र एवं राज्यांश मद में 7716.0004 करोड़ रुपए एवं राज्य स्कीम मद में 5311.1753 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय : इस मद के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी के लिए 1465 करोड़, कोविड टीकाकरण के लिए एक हजार करोड़, प्राकृतिक आपदा से राहत के लिए छह सौ करोड़, कोरोना से मृतकों के परिजनों के लिए तीन सौ करोड़, पंचायत चुनाव  के लिए 182 करोड़  एवं राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के ऋण के लिए 60.54 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।  

केंद्रीय क्षेत्र स्कीम मद में मुख्यतः 2.10 करोड़ रुपए स्ट्रेथनिंग कंज्यूमर फोरम के लिए प्रस्तावित है।    
 


संबंधित खबरें