मुख्य समाचार

बिहार के लिए मददगार होगा बाराबंकी मेगा फूड पार्क का अनुभव : शाहनवाज

पटना। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एग्रो फूड पार्क का दौरा कर सभी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। उद्योग मंत्री ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर में मेगा फूर्ड पार्क का निर्माण होना है। बाराबंकी मेगा फूड पार्क की तरह बिहार के मेगा फूड पार्क को भी अच्छे से विकसित करना है। इससे बिहार के किसानों को लाभ मिलने के साथ युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

पिछले दिनों शाहनवाज हुसैन के यूपी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी फूड पार्क देखने की सलाह दी थी। उद्योग मंत्री ने बाराबंकी मेगा फूड पार्क स्थित कोका कोला और ऑर्गेनिक इंडिया लिमिटेड कंपनी की उत्पादन इकाईयों को भी देखा। 

इस दौरान फूड पार्क एरिया में कार्यरत सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में कोका कोला, ऑर्गेनिक इंडिया, ज्ञान डेरी, वीटा डे, बॉम्बे नमकीन, महाराष्ट्र फीड, तनसुख हर्बल, अंकुर ट्रेडर्स, लालजी मसाले, मनसा जी नमकीन, जैन प्लास्टिक और पवार इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक के बाद शाहनवाज हुसैन ने बताया कि कई कंपनियों ने बिहार आने की इच्छा जाहिर की है। बिहार में निवेश को लेकर उद्योग जगत का रुख सकारात्मक है। 
 


संबंधित खबरें