मुख्य समाचार

गेहूं, चना, मसूर व सरसों के एमएसपी में वृद्धि 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए सभी रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की मंजूरी दे दी है। सरसों और मसूर दाल के एमएसपी में सर्वाधिक इजाफा किया गया है। इन दोनों फसलों के एमएसपी में 2021-22 के रबी मार्केटिंग सीजन की तुलना में 400 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। सरसों और मसूर दाल का एमएसीपी क्रमशः 5050 और 5500 रुपए प्रति क्विंटल होगा। 

इसी तरह गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपए, चना 130 एवं जौ 35 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। बढ़े हुए एमएसपी के बाद गेहूं का मूल्य 2022-23 के लिए 2015 रुपए प्रति क्विंटल, चना 5230 रुपए प्रति क्विंटल एवं जौ 1635 रुपए प्रति क्विंटल होगा।  

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने एमएसपी में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप की है। इसमें कहा गया है कि देश के औसत उत्पादन को ध्यान में रखते हुए एमएसपी में कम से कम डेढ़ गुना इजाफा होना चाहिए, ताकि किसानों को उचित कीमत मिल सके। किसान खेती में जितना खर्च करता है। उसके आधार पर लाभ का अनुमान किया गया है। 


संबंधित खबरें