मुख्य समाचार

बिहार में निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करेगा इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स

पटना। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) बिहार में बंद अपने ऑफिस को फिर से खोलेगा। बिहार के औद्योगिक विकास में भागीदारी बढ़ाने के लिए आईसीसी ने यह निर्णय लिया है। आईसीसी के महानिदेशक डॉक्टर राजीव सिंह के नेतृत्व में कोलकाता से आए प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को यह जानकारी दी। 

प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री से बिहार में उद्योग क्षेत्र में उभरे संभावनाओं पर विस्तार से बात की। आईसीसी ने राज्य में नए उद्योगों की स्थापना एवं बिहार की औद्योगिक नीतियों को देश के छोटे-बड़े उद्यमियों के बीच प्रसारित करने का भरोसा दिया। 

आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योग संगठन से लेकर उद्योगपतियों तक में राज्य को लेकर बनी छवि बदली है। पूरे देश से उद्योगपति बिहार में निवेश के लिए आ रहे हैं। यह खुशी की बात है कि उद्योग संगठन आईसीसी बिहार में फिर से दफ्तर खोलने जा रहा है। उद्योग संगठनों का बिहार में रुचि बढ़ना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अच्छा संकेत है।
 


संबंधित खबरें