मुख्य समाचार

मिथिला मखाना को शीघ्र मिलेगा जीआई टैग : कृषि मंत्री

पटना। मिथिला क्षेत्र की विशेष फसल मखाना को भौगोलिक पहचान (जीआई टैग) दिलाने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। हाल में केंद्र सरकार के भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री के कंसल्टेटिव समूह की टीम ने राज्य का दौरा कर मखाना उत्पादक किसान समूह और अधिकारियों के साथ बैठक की।  

कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मखाना को जीआई टैग मिलने से राज्य की इस विशेष फसल के विकास और निर्यात में वृद्धि होगी। मखाना बिहार का एक विशिष्ट उत्पाद हैं। विश्व के लगभग 90 प्रतिशत मखाना का उत्पादन बिहार में होता है।

संपूर्ण मिथिलांचल मखाना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र की पहचान पान, पाग, पोखर, माछ और मखाना है। बड़ी संख्या में मछुआरा समुदाय के लोग मखाना उत्पादन का कार्य करते है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मखाना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मखाना को जल-जीवन-हरियाली अभियान में शामिल कर इसके उत्पादन के लिए उन्नतशील प्रभेदों के बीज के प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है।

 


संबंधित खबरें