मुख्य समाचार

चीनी मिलों तक गन्ना भेजने के लिए जारी रखें सब्सिडी : सीएम

पटना। सीतामढ़ी जिले के गन्ना उत्पादकों को रीगा के अलावा अन्य चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाने के लिए सब्सिडी जारी रखने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है। गन्ना उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादकों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।

प्रारंभ में गन्ने के मूल्य में वृद्धि और अनुदान भी दिए गए। कमीशन एवं ईख क्रय कर में छूट दी गई। गन्ने की अधिक उत्पादकता के लिए अच्छे किस्म के गन्ने की प्रजाति को बढ़ावा दिया गया।

गन्ना उद्योग विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार ने विभाग के स्तर पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पेराई सत्र 2021-22 के लिए ईख दर का निर्धारण, चीनी मिलों की संख्या, पेराई एवं डिस्टीलरी क्षमता की जानकारी दी। बैठक में गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव और ईख आयुक्त गिरिवर दयाल मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें