मुख्य समाचार

बिहार के समुचित विकास के लिए डिप्टी सीएम ने दिए सुझाव

पटना/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की। बिहार से डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बिहार के विकास से संबंधित ज्ञापन वित्तमंत्री के समक्ष रखा।

बिहार की ओर से दिए गए सुझाव : केंद्रीय करों में बिहार का हिस्सा बढ़ाने, केंद्र प्रायोजित स्कीम में केंद्र और राज्यों के अनुपात में सुधार, राज्य के आधारभूत संरचना एवं पूंजीगत विकास के लिए राशि का आवंटन, विशेष सहायता अनुदान, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, बिजली क्षेत्र के लिए वन नेशन वन टैरिफ, जीविका के अंतर्गत एसएचजी का सशक्तीकरण, सिंचाई परियोजनाओं में निजी क्षेत्र की भागीदारी का भी वहन, हर पंचायत में बैंक शाखाओं की स्थापना, राज्यवार बजट राशि का आवंटन एवं विश्वविद्यालय आयोग पर बकाया अनुदान की प्रतिपूर्ति।  

केंद्रीय वित्त मंत्री ने हर सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। राज्यों से आए वित्तमंत्रियों ने कोरोना महामारी के सबसे खराब महीनों में वित्तीय रूप से समर्थन देने, ऋण लेने की सीमा बढ़ाने, राज्यों को बैक टू बैक ऋण देने और पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता देने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 


संबंधित खबरें