मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, सावधानी बरतने की अपील

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है। इधर, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यक सावधानियों का साथ नहीं छोड़े। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी प्रेरित करें।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दस दिनों से लगातार बढ़ रही है। ओमिक्रोन वेरिएंट के 27 मामले आए हैं। हालांकि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 96.11 है। फिलहाल बिहार में एक्टिव केस की संख्या 16897 है। पटना में सर्वाधिक एक्टिव केस 9122 है। इसके बाद गया जिले में 1204, मुजफ्फरपुर में 728, बेगूसराय में 555, नालंदा में 370, सारण में 315, समस्तीपुर में 297, दरभंगा में 290, जहानाबाद में 279, कटिहार में 246, भोजपुर में 229 एवं भागलपुर जिला में 208 एक्टिव केस हैं।      

 

 


संबंधित खबरें