मुख्य समाचार

स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए आईआईटी पटना और बियाडा के बीच एमओयू

पटना। बिहार में स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) और आईआईटी पटना के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ। इस मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद थे।

बियाडा और आईआईटी पटना के बीच जीरो लैब के नाम से एक आईडिएशन लैब शुरू करने पर सहमति बनी है। इस लैब के जरिए स्टार्टअप के आइडिएशन, उसे सफलता पूर्वक संचालित करने और आगे बढ़ाने के लिए मदद दी जाएगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि देश में स्टार्टअप को बढ़ाने में आईआईटी एवं आईआईएम जैसे संस्थानों की अहम भूमिका है। बिहार के स्टार्टअप को सर्वाेच्च संस्थानों से जुड़े एक्सपर्ट का मार्गदर्शन मिले। इसमें जीरो लैब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि बिहार में स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप पॉलिसी 2017 बनी है। इसके लिए 125 स्टार्टअप ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें करीब 70 स्टार्टअप को राशि दी गई और वे अच्छा काम कर रहे हैं।

 


संबंधित खबरें