पटना। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली रवाना होने से पहले उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के आवास पर चाय पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष ने बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक,एनडीए के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
लोकसभा अध्यक्ष बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने पटना आए थे। प्रबोधन कार्यक्रम का विषय था लोकतंत्र की यात्रा में विधायकों का उन्मुखीकरण एवं उत्तरदायित्व। कार्यक्रम का आयोजन बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में किया गया था।
उद्योग मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत अंग वस्त्र और मधुबनी पेंटिंग भेंट कर किया। साथ ही उन्हें उद्योग संवाद पत्रिका भी भेंट की। अध्यक्ष ने बिहार की प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा के साथ अन्य व्यंजन का आनंद लिया ।
चाय पर स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, रामप्रीत पासवान, नारायण प्रसाद, शीला मंडल, संजय झा, जयंत राज, आलोक रंजन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद राजीव प्रताप रूडी, रामकृपाल यादव, प्रदीप सिंह, विधायक एवं एनडीए के नेता मौजूद रहे ।