मुख्य समाचार

चैंबर ऑफ कॉमर्स के टैली एकाउंटिंग कोर्स का शुभांरभ

पटना। बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के टैली एकाउंटिंग कोर्स का शुभारंभ श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की ऐसी व्यवस्था बने कि स्वयं रोजगार पाने के साथ दूसरों को भी वे रोजगार दे सकें। राज्य सरकार के रोड मैप में करीब 19 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इस पर अलग से चैंबर के साथ चर्चा होगी।

चैंबर ऑफ कॉमर्स केअध्यक्ष पीके अग्रवाल ने कहा कि टैली एकाउंटिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए निःशुल्क कोर्स का प्रारंभ टैली कंपनी के सहयोग से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण पाने वालों से कहा कि नियमित रूप से क्लास कर अच्छी तरह से शिक्षा ग्रहण करें। इससे बहेतर रोजगार मिलने में सहायता मिलेगी।  

युवाओं के कौशल विकास के लिए चैंबर ने वर्ष 2014 से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। टैली एकाउंटिंग कोर्स प्रशिक्षण का चौथा चरण है। फरवरी 2014 से सिलाई-कटाई प्रशिक्षण, अप्रैल 2015 से कंप्यूटर एवं फरवरी 2019 से ब्यूटीशियन कोर्स शुरू किया गया था।

इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, महामंत्री अमित मुखर्जी, राजा बाबू गुप्ता, एकेपी सिन्हा, पशुपति नाथ पांडेय, सुभाष पटवारी, ओपी टिबड़ेवाल, सुनील रामाशंकर प्रसाद, सच्चिदानंद एवं विवेक साह मौजूद रहे।

 


संबंधित खबरें