पटना। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग 20 अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चना एवं मसूर की खरीद शुरू करेगा। चना का एमएसपी 5230 रुपया प्रति क्विंटल एवं मसूर 5500 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही गेहूं की भी खरीद शुरू होगी।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि राज्य में दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 20 अप्रैल से खरीद शुरू की जा रही है। राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर क्रय केंद्र की स्थापना कर पंजीकृत किसानों से चना एवं मसूर की खरीद शुरू करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए संकल्पित है। 2021-22 में धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। इसका सीधा लाभ किसानों को मिला। अब 20 अप्रैल से ही गेहूं की भी खरीद शुरू होगी।