मुख्य समाचार

बिहार लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन

पटना। औद्योगीकरण की ओर तेजी से बढ़ रहे बिहार में निवेश के नए-नए सेक्टर तैयार हो रहे हैं। सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश के लिए बिहार बेहतरीन डेस्टिनेशन बन गया है। बिहार में बढ़ते उद्योग, समीप के राज्य एवं पड़ोसी देशों को मिलाकर करीब 55 करोड़ की आबादी के बड़े बाजार का फायदा बिहार में निवेश करने वालों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने ये बातें दिल्ली में एक समिट में कहीं। समिट का आयोजन इकोनॉमिक टाइम्स के ईटी ऐज ने किया था।

उद्योग मंत्री ने समिट में शामिल देश की बड़ी सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स कंपनी के प्रतिधिनियों से बिहार में इस सेक्टर में निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार कनेक्टिविटी के मामले में अब देश के किसी हिस्से से पीछे नहीं है। हवाई, रेल और वाटरवेज कनेक्टिविटी बिहार के औद्योगीकरण के लिए मददगार साबित हो रही हैं।

समिट में ईटी ऐज के निदेशक मनोज नायर, एपी मोलर कंपनी के साउथ एशिया एमडी विकास अग्रवाल, अमेजॉन के निदेशक अभिनव सिंह, एनएचएलएमएल के सीईओ प्रकाश गौर, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक नंदूरी श्रीनिवास, पेप्सिको, टाटा केमिकल, कोका कोला, आईटीसी, एनएचएआई के प्रतिनिधिगण, सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स एवं उद्यमी मौजूद रहे।

 

 

 


संबंधित खबरें