पटना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बिहार उद्योग संघ (बीआईए) एवं बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल राजभवन में मिला। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से राज्य के उद्योग एवं व्यापार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन उद्योग की काफी संभावना है।
राज्य के विकास के लिए इस उद्योग का उपयोग करना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे एसोसिएशन परिसर में आकर उद्यमी एवं व्यापारियों को संबोधित करने का अनुरोध किया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स से अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष एनके ठाकुर एवं मुकेश कुमार जैन, पूर्व उपाध्यक्ष एसके पटवारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता मौजूद रहे। बीआईए से अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महासचिव गौरव शाह, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार एवं पूर्व कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी शामिल थे।