मुख्य समाचार

21 सितंबर को आएगा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव का परिणाम

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव का परिणाम 21 सितंबर (गुरुवार) की देर शाम जारी होगा। पटना सहित सभी जिलों से आ रहे सीलबंद बैलेट पेपर को चैंबर कार्यालय स्थित मतपेटी में डाला जा रहा है। 2023-24 टर्म के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। 

बैलेट पेपर में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने अपनी पसंद के उम्मीदवार पर मुहर लगा दी है। 21 सितंबर को 12.30 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी। गिनती से पहले प्रत्येक बैलेट पेपर की जांच की जाएगी। इसमें सदस्यों के हस्ताक्षर एवं अन्य सूचनाओं का मिलान किया जाता है। 

इस बार के चुनाव में सभी पदों के लिए दो पैनल है। एक पैनल में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुभाष पटवारी हैं तो दूसरे में संजय भरतिया। दोनों हीे स्टील क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति हैं।  

उद्योग जगत के लिए बिजली टैरिफ में सुधार को लेकर दोनों उम्मीदवारों ने काफी मेहनत की है। इसमें उन्हें आंशिक सफलता भी मिली। 

राज्य सरकर के समक्ष सुभाष पटवारी जहां बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अपना पक्ष रखते थे, वहीं संजय भरतिया बिहार उद्योग संघ की ओर से। इस प्रयास से दोनों संगठनों की तारीफ भी हुई, लेकिन ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी कि संजय भरतिया बिहार उद्योग संघ छोड़कर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स आ गये।       

पहला पैनल : अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुभाष पटवारी के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष शंकर एवं प्रदीप कुमार, महासचिव पद के लिए पशुपतिनाथ पांडेय एवं कोषध्यक्ष पद के लिए सुबोध कुमार जैन हैं।     

दूसरा पैनल :  अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संजय भरतिया के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए देश बंधु गुप्ता एवं आलोक कुमार पोद्दार, महासचिव पद के लिए शशि मोहन एवं कोषध्यक्ष पद के लिए रमेश गांधी हैं।  
 


संबंधित खबरें