मुख्य समाचार

केपीएस केशरी 9वीं बार बने बीआईए के अध्यक्ष

केपीएस केशरी बिहार उद्योग संघ (बीआईए) के नए अध्यक्ष होंगे। सत्र 2023-24 के लिए हुए चुनाव में केपीएस केशरी 270 वोट प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार महावीर बिदासरिया को मात्र 58 वोट मिला।केशरी इससे पहले बीआईए में आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह वर्तमान अध्यक्ष अरुण अग्रवाल की जगह लेंगे। 

उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हुए चुनाव में नरेंद्र कुमार एवं आशीष रोहतगी को सफलता मिली। नरेंद्र कुमार को 292, आशीष रोहतगी को 256 एवं बलराज कपूर को 83 मत मिले। गौरव साह महासचिव एवं मनीष कुमार कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

सत्र 2023-24 के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत 62 रहा। बीआईए परिसर में मतदान का समय सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक निर्धारित था। मतगणना के बाद बीआईए की 79वीं वार्षिक आमसभा हुई।  

उपाध्यक्ष (प्रमंडल श्रेणी) के एक पद पर प्रेम नारायण प्रसाद एवं कार्यकारिणी परिषद के सामान्य श्रेणी के 21 पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

प्रमंडल श्रेणी से निर्वाचित सदस्य : राजीव अग्रवाल (पटना प्रमंडल), अनुप केडिया (मगध प्रमंडल), राजन कुमार राय (दरभंगा प्रमंडल), अमित अग्रवाल (तिरहुत प्रमंडल), अमजद खान (मुंगेर प्रमंडल), अखिलेश कुमार (भागलपुर प्रमंडल)। 
 


संबंधित खबरें