बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम राज्य के व्यवसायी एवं उद्यमियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी। चैंबर ऑफ कॉमर्स की 96वीं वार्षिक आमसभा में नये अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने सभी सदस्यों को यह आश्वासन दिया। आमसभा में निर्णय हुआ कि 2026 में चैंबर के शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन होगा।
वार्षिक आमसभा की बैठक की अध्यक्षता पीके अग्रवाल ने की। उन्होंने अपने एक साल के सत्र 2022-23 का लेखा-जोखा एवं चैंबर की गतिविधियों से सदस्यों को अवगत कराया।
सत्र 2023-24 के लिए आशीष शंकर एवं प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, पशुपति नाथ पांडेय महामंत्री एवं सुबोध कुमार जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी समिति के नये सदस्य : अमर कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार माहेश्वरी, आशीष प्रसाद, बहजाद करीम, गोपाल कृष्ण, हरीश राज, मुकेश कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, पवन कुमार भगत, प्रदीप जैन, संजय कुमार, राजेश जैन, राकेश कुमार, संजय कुमार अग्रवाल, संजय कुमार बैद्य, संतोष कुमार अग्रवाल, शशि गोयल, स्वदेश कुमार, रवि कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार सुरेका, राजेश कुमार सिकारिया एवं अखिलेश्वर सिंह।