मुख्य समाचार

चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव अमित मुखर्जी नहीं रहे 

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व महासचिव अमित मुखर्जी का निधन शुक्रवार (10 नवंबर) की सुबह पटना स्थित आवास में हो गया। वे पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर सुनते हीे राज्य के उद्योग एवं व्यापार जगत में शोक छा गया। 

अमित मुखर्जी लेदर प्रोडक्ट एवं पेट्रोल पंप कारोबार से जुडे़ थे। वे बिहार के पूर्व मुख्य सचिव अनुप मुखर्जी के बड़े भाई थे। 

चैंबर अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने मुखर्जी के निधन को चैंबर के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई दशकों से चैंबर से जुड़े रहे। वर्ष 2017 में वे महासचिव निर्वाचित हुए और 30 सितंबर 2023 तक इस पद को सुशोभित किया। अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयत्नशील रहे ।

मुखर्जी चैंबर के साथ कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से भी जुड़े थे। उनका विनम्र स्वभाव सभी को आकर्षित करने वाला था। चैंबर ऑफ कॉमर्स के पीके अग्रवाल, एनके ठाकुर, मुकेश कुमार जैन, पशुपति नाथ पांडेय, विशाल टेकरीवाल, आशीष शंकर, सुबोध जैन एवं कई सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। 
 


संबंधित खबरें